फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CBI reached Panipat, case of embezzlement of crores in the name of online trading

Haryana: पानीपत पहुंची सीबीआई, ऑनलाइन ट्रेडिंग के बहाने करोड़ों की हेराफेरी करने का मामला

Wed, 06 Nov 2024 12:52 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 06 Nov 2024 12:52 AM IST
सार

विकास नगर गली नंबर तीन के आवास पर रेड की गई है। खाते सीज किए गए हैं। आरोप है कि डेढ़ साल में ऑनलाइन बाजार का गिरोह सक्रिय किया गया है। बैंक खातों में करोड़ों रुपये बरसाए गए हैं। रेड के बाद से युवक परिवार समेत मौके से फरार बताया जा रहा है। डेढ़ साल में करोड़ों की संपत्ति खरीद दी।

विज्ञापन
CBI reached Panipat, case of embezzlement of crores in the name of online trading
पानीपत पहुंची सीबीआई टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑनलाइन ट्रेडिंग, ज्यादा ब्याज देने का लालच, शेयर मार्केटिंग में पैसे लगवाने जैसे बहानों का लालच देकर करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने वाले एक युवक के घर पर सीबीआई यानी सेंट्रल ब्यूरो इंटेलिजेंस ने रेड की है। ये रेड वार्ड 16 के विकास नगर स्थित गली नंबर तीन में स्थित जितेंद्र दहिया के मकान पर की गई है। रेड के बाद ये युवक परिवार समेत फरार है। वहीं, सीबीआई की टीम स्थानीय पुलिस को लेकर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे से उसके घर की देर रात तक तलाशी ली है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जितेंद्र पिछले डेढ़ साल से कंपनी बनाकर लोगों के पैसे शेयर मार्केट में लगवाने का काम करता था। लोगों को ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच देकर उनसे ऑनलाइन बैंक खातों के जरिये पैसे लेता था। उसके सेविंग और कंपनी के नाम के कंरट खातों में करोड़ों रुपये का हिसाब किताब है। इसे लेकर सीबीआई ने उसके सभी खातों को सीज कर दिया है। वहीं, जितेंद्र पर कई प्रकार के आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। इनको लेकर उसे कई बार पुलिस ने हिरासत में लिया तो पिछले दिनों ही वह किसी मामले में जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन


सीबीआई से अधिकारी अखिलेश पांडेय अपने सात करीब 20 सदस्यों की टीम लेकर पहुंचे। इनमें पुरुष और महिला अधिकारी भी शामिल रही। उन्होंने युवक के हर संभावित ठिकाने पर रेड की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा। बताया जा रहा है कि युवक ने पिछले डेढ़ साल में अचानक ही प्रदेश भर में अलग अलग जगहों पर करोड़ों रुपये की संपत्ति खरीदी है। ये संपत्ति उसने परिवार के सदस्यों के साथ अपने रिश्तेदारों के नाम भी करवा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम ने विकास नगर में पहुंचकर गली नंबर तीन को पूरी तरह से घेर लिया। इसकी सूचना युवक और उसके परिजनों को लगी तो वे छत से बैग लेकर फरार हो गए। सीबीआई टीम ने उनके घर मिले दस्तावेजों की छानबीन की है। हालांकि सीबीआई की टीम का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे।


सीबीआई ने आसपास के लोगों से युवक के ठिकाने, उसके रिश्तेदार, उसके कामकाज की जानकारी जुटाई। सीबीआई ने घर को बंद कर कार्रवाई की। देर रात सीबीआई की टीम की कार्रवाई खत्म हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed