फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Caught snatcher running away by snatching mobile from girl

पानीपत: युवती से मोबाइल छीनकर भाग रहे स्नैचर को बाजार प्रधान समेत लोगों ने पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Caught snatcher running away by snatching mobile from girl
पानीपत। इंसार बाजार में शॉपिंग करने आई एक युवती से मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे एक स्नैचर को बाजार प्रधान समेत अन्य लोगों ने मिलकर पकड़ लिया। युवती दुकान के पास खड़ी होकर अपनी मां से बात कर रही थी। इसी बीच आरोपी फोन छीनकर भागने लगा। युवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी जींद के बुड्डा खेड़ा का मिला। बाजार प्रधान ने आरोपी को शहर थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया। युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

वार्ड-11 चुंगी निवासी ममता ने बताया कि शनिवार शाम वह इंसार बाजार में सामान लेने आई थी। सके मोबाइल फोन पर घर से फोन आया। वह मां से बात करती हुई चल रही थी। इसी दौरान पीछे से एक युवक आया। उसने मोबाइल झपट लिया और भागने लगा। शोर सुनकर बाजार प्रधान गौरव लिखा, अशोक कुमार, अजय चावला आदि ने मिलकर काबू कर लिया। पूछताछ में युवक की पहचान जींद के बुड्डाखेड़ा निवासी अजय के रूप में हुई। शहर थाना प्रभारी बलराज सिंह ने कहा कि युवती की शिकायत पर फोन छीनने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed