फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Caught red handed taking bribe of one lakh in ASI police station

Panipat News: एएसआई थाने में एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:31 AM IST
विज्ञापन
Caught red handed taking bribe of one lakh in ASI police station
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। करनाल की एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने बुधवार दोपहर को सिटी पुलिस थाना के एएसआई को वकील से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। एएसआई ने अपने ही थाने के एसआई के साथ मिलकर एक वकील पर दर्ज धोखाधड़ी के केस को खत्म करने के लिए दो लाख रुपये मांगे थे। एक लाख रुपये बुधवार को मंगवाए गए थे। वकील ने इसकी शिकायत करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो के एसपी को दी थी।
टीम ने पानीपत में दबिश देकर एएसआई को रंगेहाथ पकड़ लिया। इस मामले में शामिल एसआई फिलहाल फरार है। एसीबी ने मामले में सिटी थाना पुलिस में एसआई व एएसआई पर केस दर्ज कराया है। एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीरवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रभारी इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया कि शहर के एक वकील ने एसीबी एसपी स्मृति चौधरी को शिकायत दी थी। उसने बताया था कि शहर थाना पुलिस में उसके खिलाफ दो केस दर्ज किए गए हैं। एक केस में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुभाष व दूसरे में जांच अधिकारी एएसआई प्रमोद हैं। यह केस उसके खिलाफ छह जून को दर्ज किए गए हैं। अब दोनों जांच अधिकारी केस को रद्द करने के लिए उससे दो लाख रुपये मांग रहे हैं। एएसआई प्रमोद ने एक लाख रुपये बुधवार को मांगे हैं। उन्होंने बुधवार दोपहर को वकील को एक लाख रुपये दिए। वकील ने एएसआई प्रमोद को रुपये देने के लिए फोन किया। एएसआई प्रमोद ने वकील को पैसे लेकर सिटी पुलिस थाना में बुलाया। एसीबी वकील को लेकर शहर थाना पुलिस पहुंची। यहां पर वकील एसएचओ के कमरे के पीछे वाली साइड में बने कमरे में एएसआई प्रमोद के पास गया और उसने उसे एक लाख रुपये दे दिए। इसी वक्त एसीबी ने उसको धर लिया। उसके बेड पर बिछे गद्दे के नीचे से एक लाख रुपये मिले। उसके पानी में हाथ धुलवाए तो पानी गुलाबी हो गया। उसे तुरंत हिरासत में लिया गया। इसकी शिकायत पानीपत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी गई। पानीपत एसीबी ने एसआई सुभाष व एएसआई प्रमोद पर केस दर्ज किया। एएसआई प्रमोद को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसआई सुभाष की धरपकड़ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला-

सेक्टर 29 पुलिस थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति व महिला में घरेलू हिंसा का केस चल रहा था। महिला व ससुर में डील हुई थी कि अगर ससुर 100 गज का प्लॉट एग्रीमेंट पर उसके नाम करा देगा तो वह केस उठा लेगी। ससुर ने 100 गज का प्लॉट एग्रीमेंट पर अपनी बहू के नाम करा दिया। बहू ने इसके बाद भी केस नहीं उठाया। इसके बाद महिला के ससुर ने एएसआई प्रमोद के साथ मिलकर एग्रीमेंट को झूठा बताने के लिए कहानी रची। इस एग्रीमेंट पर वकील के हस्ताक्षर थे। वकील व महिला पर झूठा एग्रीमेंट बनवाने का केस दर्ज किया गया। जांच में एग्रीमेंट सही पाया गया तो वकील ने केस रद्द करने की मांग की । इसके बाद एएसआई प्रमोद ने केस रद्द करने के लिए एक लाख रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed