{"_id":"5851b3d943a9e0b12260bf5f58af8768","slug":"caught-plan-to-capture-kothi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जे की योजना बनाते छह पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जे की योजना बनाते छह पकड़े
अमर उजाला, पानीपत
Updated Sun, 06 Oct 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा में थाना पुलिस ने गांव माजरी के पास खेतों में शहर के माडल टाउन एरिया में एक कोठी पर नाजायज तरीके से कब्जा करने की योजना बनाते छह युवकों को पकड़ किया। जबकि उनके दो साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए।
पुलिस ने उनके पास से लाठी डंडे और फरसे बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों को शनिवार अदालत पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
चुलकाना निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका जीजा राजेंद्र शहर के मॉडल टाउन में एक कोठी में रहता है, जो इन दिनों अपने गांव डिडवाड़ा गया है। उसने बताया कि पिछले कई दिनों से कुछ युवक उसके जीजा को बार बार फोन करके कोठी खाली करने की धमकी दे रहे थे।
साथ ही कह रहे थे कि यदि खाली नहीं की, तो जान से मार देंगे। शुक्रवार को उन्होंने कोठी पर उनके ताले तोड़ते हुए अपने ताले लगा दिए। लेकिन जैसे ही उनको सूचना मिली तो वो मौके पर पहुंचे, परंतु तब तक युवक फरार हो गए। इसके बाद शुक्रवार शाम को वो अपने भाई के साथ खेतों में गया था तो उन्हें भोड़वाल माजरी के खेतों में कुछ युवक एक नलकूप पर बैठे मिले। प्रयास करने पर मालूम पड़ा कि वे उसके जीजा राजेंद्र वाली कोठी पर कब्जा करने की योजना की योजना बनाने में लगे थे। इसी पर उन्होंने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने मौके से सोमवीर, रमेश, दिलबाग, सूरज, रविंद्र और संदीप को धर दबोचा। जबकि उनके दो साथी सुशील और कुलदीप पुलिस को चकमा देकर भागने में फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि सुरेश की शिकायत पर आठों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पकड़े गए छह आरोपियों को शनिवार अदालत पेश किया। जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फरार दोनों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास कर रही है।