फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Caught giving exam instead of the other, case filed against both

दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा, दोनों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Caught giving exam instead of the other, case filed against both
पानीपत। एसडी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को हरियाणा ओपन स्कूल की लोक प्रशासन की परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया है। आरोपी युवक दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। केंद्र अधीक्षक ने आरोपी को पकड़कर उससे उत्तर पुस्तिका जब्त कर ली और किला थाना पुलिस को उसकी शिकायत दी। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

राजकीय सीनियर सेकेंडरी, जाटल के लेक्चरर ब्रह्म सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हरियाणा ओपन स्कूल की परीक्षा में उन्हें केंद्र अधीक्षक नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को एसडी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उनकी ड्यूटी थी। लोक प्रशासन की परीक्षा के दौरान जांच करते हुए एक युवक को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। उसकी पहचान अजय पुत्र आजाद सिंह के रूप में हुई। पूछताछ करने पर उसने बताया कि दीपक पुत्र नारायण दत्त के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed