फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cashmere clothes stolen by breaking the lock of the warehouse

गोदाम का ताला तोड़ कश्मीरी कपड़े के थान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Cashmere clothes stolen by breaking the lock of the warehouse
पानीपत। बरसत रोड स्थित कश्मीरी कपड़े के गोदाम के ताले तोड़कर चोरों ने कश्मीरी कपड़े थान और स्पीकर चोरी कर लिया। वारदात को बुधवार रात को अंजाम दिया गया। वीरवार सुबह गोदाम मालिक ने इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस में दी।
विज्ञापन

करनाल स्थित वसंत विहार निवासी यतिन शर्मा ने सिटी थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उनका बरसत रोड पर दर्पण सिनेमा वाली गली में गोदाम है। उसका कश्मीरी कपड़े का काम है। वो कई जिलों में यहां से कपड़ा सप्लाई करता है। बुधवार देर शाम को वो गोदाम बंद कर अपने घर चला गया था। जब वो वीरवार सुबह गोदाम पर आया तो उसे गोदाम के ताले टूटे हुए मिले। गोदाम से 15-20 हजार रुपये की कीमत का कश्मीरी कपड़ा चोरी मिला। चोर गोदाम से स्पीकर व विदेशी कंरेसी भी चोरी कर ले गए। सिटी थाना पुलिस ने मामले में पीड़ित के बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed