{"_id":"68e6b86d8e20e1147d0ec9ab","slug":"cash-worth-rs-30-lakh-stolen-from-10-houses-in-four-months-nothing-recovered-panipat-news-c-244-1-pnp1012-145161-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चार माह में 10 घरों से 30 लाख की नकदी चोरी, बरामद कुछ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चार माह में 10 घरों से 30 लाख की नकदी चोरी, बरामद कुछ नहीं
Thu, 09 Oct 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शहर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले सन्नी गंगोईया ने चार माह में 30.76 लाख रुपये से अधिक की नकदी और इतनी ही कीमत के सोने-चांदी के गहने चोरी किए। लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी से एक रुपये भी बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस रिमांड के दौरान बरामदगी का दावा कर रही है। उधर, पीड़ित परिवार भी पुलिस के इस खुलासे पर सवाल खड़े कर चुके हैं। पीड़ित परिवारों का कहना है पुलिस पहले भी सन्नी के पास से कोई बरामदगी नहीं कर पाई थी।
सोमवार को सन्नी गंगोईया और उसके साथी दिलशाद को सीआईए-2 की टीम ने काला आंब के पास से गिरफ्तार किया था। मंगलवार को पुलिस ने सन्नी से पूछताछ में चोरी की 10 वारदात का खुलासा किया था। यह सभी वारदात जून से अगस्त माह के बीच हुई थी। इन सभी में सन्नी ने करीब 30.76 लाख रुपये की नकदी और बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के गहने चोरी किए। लेकिन अब तक पुलिस चोरों के कब्जे से कुछ बरामद नहीं कर पाई है।
पीड़ित परिवारों ने भी इस पर सवाल खड़े किए हैं। सेक्टर-11 निवासी पायल का कहना है चोर उनके घर से करीब 28 तोले सोने के जेवर चोरी कर ले गए थे। उन्हें अपने गहने वापस नहीं मिल रहे हैं। साथ ही राकेश व गगनदीप ने भी पुलिस की कार्रवाई पर प्रश्नचिह्न लगाए हैं। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
सूने घरों को बनाता था निशाना
सन्नी गंगोईया शातिर चाेर है। वह अब तक 32 से अधिक वारदात अंजाम दे चुका है। इनमें ज्यादातर का पहले खुलासा हो गया था जिसमें वह जेल भी गया था। जेल से छूटने के बाद वह फिर चोरी करने लगा। खास बात यह है कि वह सेक्टरों में सुने घरों को निशाना बनाता था। केवल जून से सितंबर माह तक सन्नी और उसके दोस्त दिलशाद ने 10 वारदात अंजाम दिए थे।
सन्नी गंगोईया और उसके साथी दिलशाद को गिरफ्तार कर चोरी की 10 वारदात का खुलासा किया गया है। आरोपियों को पांच दिन की रिमांड पर लेकर बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ स्थानों पर आरोपियों से निशानदेही भी कराई गई है।
- सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय