{"_id":"682271a9ed60ae039105ecf4","slug":"cash-and-jewelry-stolen-from-refinery-workers-house-panipat-news-c-244-1-pnp1001-136847-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रिफाइनरी कर्मी के मकान से नकदी और गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रिफाइनरी कर्मी के मकान से नकदी और गहने चोरी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। तहसील कैंप के भगत नगर स्थित रिफाइनरी कर्मचारी के मकान से चोर सोने चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। रिफाइनरी कर्मी परिवार समेत अपनी चचेरी बहन की शादी में बिहार गए हुए थे।
चोर छत के रास्ते मकान में घुसे थे। तहसील कैंप थाना की पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भगत नगर के आशीष सिंह ने तहसील कैंप थाना पुलिस को शिकायत दी है। उन्हाेंने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के भागलपुर के रहने वाले हैं। इंडियन ऑयल की पानीपत रिफाइनरी में एचआर में कार्यरत हैं। वह छह मई को अपनी चचेरी बहन की शादी में परिवार सहित गया था। वह शादी लौटा तो घर के दरवाजों के ताले टूटे पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था।
मकान से 25 हजार रुपये, साढ़े सात ग्राम सोने की एक नथ, करीब नौ ग्राम सोने के दो टीके, साढ़े चार ग्राम सोने का एक मंगलसूत्र, चांदी की एक जोड़ी पाजेब चोरी मिली।
विज्ञापन
चोर छत के रास्ते मकान में घुसे थे और मुख्य गेट का ताला लगा होने पर किसी को शक भी नहीं हो पाया। वे घर पहुंचे तो अंदर की कुंडी लगी मिली। उसने बच्चों को पड़ोस के मकान से अंदर भेजा। इसके बाद मकान में चोरी का पता चला। थाना तहसील कैंप की पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना किया। उन्होंने एक पड़ोसी के घर सीसीटीवी कैमरे की जांच की। वह खराब मिला। जिसके चलते चोरों का पता नहीं चल पाया।