फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cash and jewelry stolen from family's house for nephew's wedding

भतीजे की शादी में गए परिवार के घर से 1.20 लाख की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry stolen from family's house for nephew's wedding
पानीपत। बतरा कॉलोनी में मार्केटिंग कमेटी बोर्ड से रिटायर्ड ड्राइवर के घर से 1.20 लाख नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। पीड़ित अपने परिवार सहित भतीजे की शादी में शामिल होने गया था। जब वह वापस लौटे तो चोरी का खुलासा हुआ। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बतरा कॉलोनी निवासी समेसिंह ने बताया कि वह मार्केटिंग कमेटी बोर्ड से बतौर ड्राइवर रिटायर्ड है। चार अक्तूबर को वह अपने भतीजे की शादी में गांव भंडारी परिवार समेत गया था। जाते वक्त उसने घर के दरवाजे सही तरह से लॉक किए थे। छह अक्तूबर को जब वह वापस लौटा तो घर के भीतर सामान बिखरा था। चोरों ने कमरे के भीतर रखी लोहे की अलमारी का लॉक तोड़ दिया था। अलमारी में रखी करीब 1.20 लाख की नकदी, एक तोले सोने की चेन, दो चांदी की अंगूठियां और एक जोड़ी पाजेब चोरी हो गई। उन्हें कुल 1.80 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed