{"_id":"62b77755722cb8131643c0ef","slug":"cash-and-goods-worth-lakhs-stolen-from-textile-and-handloom-factories-panipat-news-knl1126621168","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्सटाइल और हैंडलूम फैक्टरी से नकदी और लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेक्सटाइल और हैंडलूम फैक्टरी से नकदी और लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन
पानीपत। भाजपा जिला मीडिया संपर्क प्रमुख और एक अन्य कारोबारी की फैक्टरी को चोरों ने निशाना बनाया। दोनों जगह से नकदी समेत लाखों के सामान चोरी हो गए। दोनों मामलों में फैक्टरी मालिकों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
भाजपा जिला मीडिया संपर्क प्रमुख प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि वह छोटूराम चौक के समीप तेज विहार कॉलोनी स्थित टेक्सटाइल फैक्टरी से एक्सपोर्ट करते हैं। फैक्टरी को छोटा भाई अंजीव उपाध्याय संचालित करता है। शुक्रवार को भाई फैक्टरी नहीं जा सका। देर रात लोगों ने फैक्टरी में चोरी की सूचना दी। फैक्टरी के कार्यालय के गल्ले से 51 हजार नकदी और आईपैड चोरी हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
हरि नगर स्थित तंवर हैंडलूम में घुसकर चोरों ने करीब 30500 रुपये पर हाथ साफ कर दिया। फैक्टरी मालिक की शिकायत पर पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विराट नगर निवासी मनोज शर्मा ने बताया कि 23 जून की रात अज्ञात युवक उनकी फैक्टरी में घुसा और फैक्टरी से रुपये चोरी कर फरार हो गया। जब वह सुबह फैक्टरी पहुंचा तो चोरी का खुलासा हुआ। चोर 10 हजार रुपये लेबर क्वार्टर और 20500 रुपये उसके दफ्तर से चोरी कर ले गए। पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।