फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cash and goods stolen by uprooting the shutter of the grocery shop

परचून की दुकान का शटर उखाड़कर नकदी व सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Cash and goods stolen by uprooting the shutter of the grocery shop
पानीपत। गांव ददलाना में चोर ने परचून की दुकान का शटर उखाड़कर नकदी व सामान चोरी कर लिया। उसकी यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोर की पहचान गांव ददलाना के युवक के रूप में ही हुई है। दुकानदार ने सदर थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में नामजद पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की धरपकड़ का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में घरौंडा, करनाल निवासी कुलभूषण गोयल पुत्र ओमप्रकाश गोयल ने बताया कि गांव ददलाना में वाल्मीकि मंदिर चौक पर उसकी परचून की दुकान है। वह एक अप्रैल रात 10 बजे दुकान बंद करके घर चला गया था। उसने शनिवार सुबह दुकान पर आकर देखा तो दुकान का शटर उखड़ा हुआ था। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में रखा गल्ला ही चोरी मिला। गल्ले में 6500 रुपये व तीन मोबाइल सेट थे। दुकान से एक किलोग्राम अखरोट, एक सिगरेट की डिब्बी चोरी कर ली। उसने दुकान के सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो कैमरे में एक चोर कैद हुआ। उस युवक की पहचान ददलाना गांव निवासी जोनी पुत्र आसाराम के रूप में हुई। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपी को जल्द पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed