{"_id":"67119980f8d4874462053904","slug":"case-registered-against-two-entrepreneurs-for-fraudulently-approving-refunds-panipat-news-c-244-1-pnp1003-126006-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फर्जी तरीके से रिफंड अप्रूव करने के आरोप में दो उद्यमियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फर्जी तरीके से रिफंड अप्रूव करने के आरोप में दो उद्यमियों पर केस दर्ज
विज्ञापन
पानीपत। उग्राखेड़ी व जालपाड़ गांव के पास स्थित दो फर्मों का रिफंड फर्जीवाड़े से अप्रूव कर दिया गया। विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक नहीं लगी। जब जांच की गई तो यह फर्जीवाड़ा सामने आया। जब आबकारी एवं काराधान विभाग के डीएससी से रिफंड अप्रूव किया गया जब वह अलमारी में रखी हुई थी। किसी ने चोरी छिपे वारदात को अंजाम दिया। विभाग के अधिकारियों ने इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो उद्यमियों पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आबकारी एवं काराधान विभाग के ईटीओ सुनील ढुल ने अपनी शिकायत में बताया कि नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के सोनिया विहार क्षेत्र निवासी चिराग द्विवेदी की जालपाड़ गांव में सीडी इंटरनेशनल के नाम से फर्म है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के न्यू अशोक नगर निवासी ध्रुव मेहरा की उग्राखेड़ी गावं के मोड़ पर मेहरा एंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है। पहले दोनों फर्मों ने अपना जीएसटी नंबर बंद करवा दिया था। इसके बाद माह बाद इन्होंने जीएसटी नंबर के लिए दोबारा आवदेन किया। इसके लिए इन्होंने एडिशनल कमिश्नर को भी आवेदन किया था। इनको इंस्पेक्टर ने अप्रूव कर दिया। इन्होंने फिर रिफंड के लिए आवेदन किया लेकिन इसको विभाग की ओर से अप्रूव नहीं किया गया। 20 सितंबर 2024 को रिफंड अप्रूव कर दिया गया। जब विभाग के अधिकारियों ने इसकी जांच की तो पाया गया कि जिस दिन रिफंड अप्रूव किया गया उस दिन डीएससी अलमारी में रखा हुआ था। वह रात को अप्रूव किया गया। यह विभाग के साथ फर्जीवाड़ा किया गया है। उन्होंने चिराग द्विवेदी व ध्रुव मेहरा के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।
वर्जन-
चांदनी बाग पुलिस थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि आबकारी एवं कराधान विभाग के ईटीओ की शिकायत पर दो फर्मों के मालिकों पर केस दर्ज किया गया है। पूरा रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। जांच में जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।