फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Case registered against those who perform and arrange child marriage

Panipat News: बाल निकाह करने व कराने वालों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Case registered against those who perform and arrange child marriage
पानीपत। महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी ने किशोरी से निकाह कराने वाले काजी व किशोरी व किशोर के परिजनों पर केस दर्ज कराया है। इन्होंने एक साल पहले किशोरी का बाल निकाह किया था। किला थाना पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। महिला सरंक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी ने इस निकाह को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


महिला सरंक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि उन्हें जुलाई में सूचना मिली थी कि कप्तान नगर में एक किशोरी का बाल निकाह किया गया है। वह सूचना मिलते ही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। यहां परिवार ने उन्हें बताया कि उन्होंने अब तक निकाह नहीं किया है। वह रिश्ता तलाश रहे हैं। जांच करने पर किशोरी का नवंबर 2023 में आसिफ निवासी सिलानी चौक झज्जर के साथ निकाह होना पाया गया। उन्होंने इस निकाह को रद्द कर दिया है। बाल निकाह करने वाले आरिफ, निकाह कराने वाले काजी व किशोरी व युवक के परिजनों पर बाल निकाह कराने का केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed