{"_id":"65dcf6cd5e2b5e7afb08dfe5","slug":"case-registered-against-the-person-who-fired-harshly-in-eight-marla-panipat-news-c-244-1-pnp1003-114323-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आठ मरला में हर्ष फायरिंग करने वाले पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आठ मरला में हर्ष फायरिंग करने वाले पर केस दर्ज
विज्ञापन
पानीपत। आठ मरला की जुलाहा बस्ती में बच्चे जन्म पर छठी कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के मामले में आठ मरला चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने परिवार से भी इस बारे में पूछताछ की है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। वह फिलहाल फरार है। वहीं दूसरी और बच्ची का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्ची की दाईं टांग में लगे छर्रे को निकाल लिए गए हैं। उसको मंगलवार सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के गांव बरौली निवासी रज्जन कुमार ने बताया कि वह आठ मरला की जुलाहा बस्ती में किराये पर रहता है। वह संजय चौक के पास एक पर्दों की दुकान पर काम करता है। वह रविवार को दुकान पर गया था। उसकी गली में कुलवंत उर्फ बंटी अपने पोते की छठी पर उत्सव का आयोजन कर रहा था। यहां पर डीजे बजा रहे थे। उसकी नौ साल की बेटी नैना डीजे देखने गई थी। एक युवक ने डीजे पर नाचते समय हर्ष फायरिंग कर दी। नैना के पेट व टांगों पर पांच छर्रे लगे। यहां से युवक तितर बितर हो गए। हर्ष फायरिंग करने के आरोप करनैल सिंह पर लगाए गए हैं। परिवार बच्ची को नागरिक अस्पताल में गए। एक्सरे में एक छर्रा टांग में घुटने से ऊपर एक इंच अंदर मिला। डॉक्टरों ने बच्ची नैना को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वे नैना को एक निजी अस्पताल में ले गए हैं। वहां उसका इलाज चल रहा है।
वर्जन-
आठ मरला पुलिस चौकी प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में हर्ष फायरिंग करने वाले युवक पर केस दर्ज कर लिया है। उसकी धरपकड़ जारी है। बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।