{"_id":"66eb8c3f3db53246ba09662a","slug":"case-registered-against-four-truck-and-one-canter-driver-panipat-news-c-244-1-pnp1003-124502-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चार ट्रक व एक कैंटर चालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चार ट्रक व एक कैंटर चालक पर केस दर्ज
विज्ञापन
पानीपत। जिला पुलिस गलत दिशा में चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने बुधवार को 10 वें दिन भी विशेष अभियान चलाया। बुधवार को चार ट्रक व एक कैंटर चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह सभी बाबरपुर, करहंस व सिवाह गांव के पास गलत दिशा में वाहन को लेकर आ रहे थे।
यातायात डीएसपी सुरेश सैनी ने बताया कि हाईवे पर भारी वाहन चालकों द्वारा लेन ड्राइविंग का उल्लंघन करने और सड़क पर बिना वजह खड़े वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। सड़क हादसों से होने वाले जानमाल के नुकसान को रोकने तथा यातायात नियमों की पालन सुनिश्चित करवाने को लेकर यह कदम उठाया गया है। अकसर देखने में आता है कि हाईवे पर ज्यादातर हादसे भारी वाहनों की वजह से होते हैं। इन हादसों में काफी लोगों की जान चली जाती है और अनेक व्यक्ति अपाहिज हो जाते हैं। जिला में अब स्टेट व नेशनल हाईवे पर चलने वाले ट्रकों व अन्य भारी वाहनों को पूरी तरह बाईं ओर की तरफ निर्धारित लेन में चलना होगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।