फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Case on court order in fraud

Panipat News: धोखाधड़ी में कोर्ट के आदेश पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
Case on court order in fraud
धोखाधड़ी में कोर्ट के आदेश पर केस हैचरी के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर चूजों की सप्लाई करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सेक्टर 13-17 में एक हैचरी के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर मुंशी ने श्रीनगर में चूजों की सप्लाई कर मालिक के साथ धोखाधड़ी की। मालिक को इस धोखाधड़ी की भनक तब लगी, जब आरोपी ने चूजों की मांग बढ़ा दी। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

निजामपुर गांव निवासी सचिन ने बताया कि उसकी अहमदपुर माजरा गांव में एसएस हैचरी नाम से फर्म है। उन्हें पता चला कि जींद के सानपुर गांव निवासी अमित ने उसकी फर्म के नाम पर बॉक्स व चालान बनवाकर चूजे बेच रहा है और श्रीनगर में सप्लाई कर रहा है। आरोपी अमित उनकी हैचरी में चार साल से मुंशी का काम करता था, जिस पर उन्हें पूर्ण भरोसा था। कुछ दिनों बाद आरोपी ने चूजों की मांग बढ़ाई तो उन्हें शक हो गया। उन्होंने जांच की तो पता चला कि आरोपी फर्म के झूठे दस्तावेज तैयार कर चूजों को श्रीनगर में बेच रहा है। उन्होंने अमित को ऐसा करने से मना किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि उसने इस संबंध में 14 अक्टूबर 2023 को थाना सेक्टर 13-17 व मतलौडा पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed