फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Case on charges of sexual abuse of an eight-year-old child

Panipat News: आठ साल के बच्चे से यौन शोषण के आरोप में केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Case on charges of sexual abuse of an eight-year-old child
पानीपत। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने आठ मरला चाैकी क्षेत्र के अंतर्गत आठ साल के एक बच्चे का यौन शोषण करने के मामले में एक नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आराेपी काे जुवेनाइल काेर्ट में पेश किया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया। बाल कल्याण समिति ने जिला नागरिक अस्पताल में बच्चे की काउंसलिंग की।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति के सदस्य डाॅ. मुकेश आर्य ने बताया कि बच्चे का परिवार मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है। आरोप नाबालिग नाैवीं कक्षा में पढ़ता है। उसने बुधवार काे आठ वर्षीय बच्चे को अपने मकान में ऊपर खेलने के बहाने बुला लिया। यहां पर उसने उसका यौन शोषण किया। इस दौरान बच्चे की मां अपनी छाेटी बेटी के साथ सब्जी लेने बाजार गई थी। जब वह घर लाैटी ताे उसके बेटे ने मामले के संबंध में उसको जानकारी दी। वे उसको लेकर आठ मरला चौकी में पहुंची। यहां से पुलिस पीड़ित को जिला नागरिक अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसकी जांच कर काउंसलिंग की। आठ मरला चौकी के प्रभारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने बच्चे के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी नाबालिग को जुवेनाइल काेर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed