Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   2,554 consumers' electricity bills found incorrect

Panipat News: जांच में 2,554 उपभोक्ताओं के बिजली बिल गलत मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
2,554 consumers' electricity bills found incorrect
पानीपत। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के सर्कल में उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में भारी गड़बड़ी और बकायेदारों से वसूली का बड़ा मामला सामने आया है। निगम की जांच में 2,554 उपभोक्ताओं के बिजली बिल गलत पाए गए हैं। इनकी कुल राशि करीब 98.46 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। गलत बिलों के इन मामलों ने निगम अधिकारियों की भी चिंता बढ़ा दी है। हालांकि इनमें से अब तक 1,121 बिलों को ठीक किया जा चुका है।
विज्ञापन

बिजली निगम सर्कल में डिफॉल्टर उपभोक्ताओं से बकाया राशि की वसूली करना एक कड़ी चुनौती बना हुआ है। जिले में 94,320 उपभोक्ताओं पर 27,575.55 लाख रुपये की बकाया राशि दर्ज है।
विज्ञापन

निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए अब तक 24,145 उपभोक्ताओं से 3,602.45 लाख रुपये की रिकवरी की है। इसके बावजूद 62,178 उपभोक्ताओं के पास 8,329.98 लाख रुपये का बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम ने डिफॉल्टर उपभोक्ताओं से बकाया राशि वसूलने के लिए अपनी कार्ययोजना तेज कर ली है। इसके तहत जिन उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बिल बकाया चल रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
निगम ने स्पष्ट किया है कि बकायेदारों से रिकवरी प्रक्रिया में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकि राजस्व को सुदृढ़ किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed