फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Case filed in doctor-lawyer WhatsApp call case

Panipat News: डॉक्टर-वकील व्हाट्सएप कॉल मामले में मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Case filed in doctor-lawyer WhatsApp call case
पानीपत। शहर के एक डॉक्टर और एक वकील के व्हाट्सएप कॉल कर ब्लैकमेल करने के हाई प्रोफाइल मामले में किला पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इसमें वकील और उसके नजदीकियों पर गैरजमानती समेत तीन धाराएं लगाई हैं। आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार बताए जा रहे हैं। पहले इसमें समझौता होने की बात कही जा रही थी। अधिकारियों ने पुलिस के स्तर पर समझौता न होने की बात स्पष्ट की है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। यह इससे जुड़े मामले में दूसरा मुकदमा है। एक मुकदमा चांदनीबाग थाने में दर्ज है।
विज्ञापन

डाॅ. गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर की प्री-मैरिज फंक्शन 22 मई को रिसालू गांव स्थित एक फार्म हाउस पर था। इसमें अस्पताल के डॉक्टर, निजी व्यक्ति व परिवार के सदस्य शामिल थे। किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं बुलाया गया था। रात करीब 10 बजे पार्टी के दौरान कुछ युवक फार्म हाउस में घुस आए और हंगामा शुरू कर दिया। उन्हें फार्म हाउस से भाग जाने की धमकी दी। रिसालू गांव के सुनील व संजय ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। डॉ. मनीष की जेब से नौ हजार और डॉक्टर संतोष की जेब से करीब आठ हजार रुपये छीन लिया। इसके बाद पार्टी का वीडियो बनाने लगे। उन्होंने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

डॉ. गौरव ने शिकायत में बताया कि 23 मई को रात नौ बजे उसके पास निशांत की व्हाट्सएप कॉल आई। कहा कि डॉक्टर साहब आपकी पार्टी की कई फोटो और वीडियो मोबाइल पर आई हैं। ये सब रिसालू गांव के लोगों ने भेजी हैं। अगर कुछ लेना-देना करो तो मैं बात निपटवा दूंगा। उन्होंने पार्टी में ऐसा कोई गलत काम न करने की बात कही तो उसने कहा कि देख लो रिसालू के लोग सोशल मीडिया और मीडिया में फोटो व वीडियो देने की तैयारी कर रहे हैं। उसके पास 23 और 24 मई को लगातार व्हाट्सएप कॉल आई। उन्होंने एक और कॉल में कहा कि आपको अपनी इज्जत प्यारी नहीं है और कुछ लाख रुपये के चक्कर में डॉक्टर की शादी तुड़वाओगे। रिसालू निवासी विपिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाल रखी थी, जिसमें उनके और बड़े व्यापारी की मिलीभगत से चल रहे मामले का खुलासा 26 मई को करने की बात लिखी थी। इस तरह व्हाट्सएप कॉल कर उनसे 20 लाख रुपये की मांग की गई। डॉक्टर का आरोप है कि उनको फंसवाने और बदनाम करने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गौरव ने बताया कि सोशल मीडिया पर कॉल पर 20 लाख रुपये मांगने की शिकायत पुलिस को दी थी। इस मामले में समाज के लोग बीच में आए हैं। उनको समझौता करने की बात कही जा रही है। सामाजिक रूप से इस मामले में सुलह हो गया है। थाना पुलिस को भी लिखकर दिया है।

किला थाना पुलिस में डॉक्टर गौरव की शिकायत पर निशांत, विपिन, सुनील व संजय के खिलाफ आईपीसी की धारा 386, 120बी और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में लगी है। इसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं है और न ही पुलिस के पास समझौते कराने की शक्ति है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
- अजीत सिंह शेखावत, एसपी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed