{"_id":"613e6ada8ebc3eb7cf4962a1","slug":"case-filed-against-eight-people-for-dowry-harassment-panipat-news-knl83000223","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रताड़ना के आरोप में आठ लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज प्रताड़ना के आरोप में आठ लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 13-17 थाना क्षेत्र के गांव की युवती ने पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव बबैल निवासी युवती ने बताया कि उसने पांच साल पहले 16 जुलाई 2017 को उसने वाजिद के साथ निकाह किया था। उसकी एक नौ माह की बेटी माहीरा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे कम दहेज लाने की वजह से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। उसने अपने मायके पक्ष के लोगों को जानकारी दी तो एक पंचायत हुई, जिसमें आरोपियों ने माफी मांगी और दोबारा ऐसी गलती न करने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह दोबारा ससुराल चली गई। कुछ दिन बाद उससे दोबारा मारपीट की जाने लगी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह दूसरी बार गर्भवती हुई तो पति हर रोज उसे घर से बाहर निकाल देता और वह रात भर घर के बाहर रहती और सुबह होने पर घर के दरवाजे खुलने पर अंदर जाती। परेशान होकर उसने पुलिस को शिकायत दी।
वर्जन
महिला की शिकायत पर पति वाजिद, सास रुकसाना, ससुर महीनू, देवर फिरोज, आसिफ, शारुख, जेठ मोसिन और जेठानी फराना के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जांच में जो भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
- इंस्पेक्टर सुनीता, महिला थाना प्रभारी