फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Case against three drivers

Panipat News: यातायात नियमों का उल्लंघन करते तीन वाहन चालकों के खिलाफ केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Case against three drivers
समालखा। यातायात पुलिस द्वारा थाना समालखा क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-44 पर वीरवार को चेकिंग की गई। इस दौरान लापरवाही व गलत लेन में वाहन चलाते पाए जाने पर दो ट्रक व एक कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई नेशनल हाईवे पर होने वाले हादसों पर अंकुश लगाने की सोच के साथ की।
विज्ञापन

यातायात उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि वाहन चालकों द्वारा लेन ड्राइविंग का उल्लंघन करने और सड़क पर बिना वजह खड़े वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। नेशनल व स्टेट हाईवे पर सड़क हादसों से होने वाले जान माल के नुकसान को रोकने तथा यातायात नियमों की पालना करने को लेकर यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि प्राय देखने में आता है कि हाईवे पर ज्यादातर हादसे भारी वाहनों की वजह से होते हैं। इन हादसों में काफी लोगों की जान चली जाती है और अनेक व्यक्ति अपाहिज हो जाते हैं। जिला में अब स्टेट व नेशनल हाईवे पर चलने वाले ट्रकों व अन्य भारी वाहनों को पूरी तरह बाई ओर की तरफ निर्धारित लेन में चलना होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही लोगाें को यातायात के नियमों को लेकर जागरूक बनना होगा। जिससे होने वाले हादसोंं में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed