फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   case against five people including sarpanch representative

Panipat News: आयकर ने सहरावत बस सर्विस संचालक के घर से दो बैग और सूटकेस किए जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 03:29 AM IST
विज्ञापन
case against five people including sarpanch representative
समालखा (पानीपत)। पंजाब के बठिंडा के आयकर विभाग की टीम ने सोमवार को सहरावत बस सर्विस के संचालक के करहंस गांव स्थित घर से दो बैग और एक सूटकेस जब्त किए हैं। टीम ने यहां करीब साढ़े 15 घंटे तक सर्वे किया। टीम लैपटॉप और फोटोस्टेट मशीन साथ लेकर आई थी। बताया जा रहा है कि संचालक की एक बेटी के ससुरालियों की बठिंडा में फैक्टरी है। इनके साथ पैसे के लेन-देन की जानकारी प्राथमिक रूप से सामने आई है।
विज्ञापन


आयकर विभाग की टीम चार गाड़ियों में सोमवार सुबह करीब छह बजे करहंस गांव पहुंची। टीम में सात-आठ सदस्य थे। बठिंडा की टीम पहले चंडीगढ़ पहुंची, वहां से टैक्सी लेकर पानीपत आई। पानीपत से स्थानीय पुलिस के साथ टीम करहंस गांव में पहुंची। मंदिर के नजदीक जगबीर के मकान की जांच की। जगबीर का समालखा में सहरावत बस सर्विस के नाम से कार्यालय है। टीम ने गाड़ी में दो बैग व एक सूटकेस कब्जे में लिया है। टीम ने रात साढ़े नौ बजे तक कार्रवाई की। इस दौरान घर से किसी को बाहर नहीं जाने दिया गया। टीम अपने साथ लैपटॉप और फोटोस्टेट मशीन लेकर पहुंची थी। मकान के अंदर कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम ने गांव के दो लोगों को भी गवाह बनाया है। टीम के एक अधिकारी ने बताया कि टीम ने सहरावत बस सर्विस का बठिंडा स्थित एक फैक्टरी के साथ लेन-देन रहा है। इसी के चलते यहां सर्वे किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed