फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Case against 11 including TDI director

Panipat News: टीडीआई के निदेशक समेत 11 पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:55 PM IST
विज्ञापन
Case against 11 including TDI director
टीडीआई आवासीय कॉलोनी। संवाद
पानीपत। सामाजिक न्याय, सशक्तीकरण अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के निर्देशों पर मंगलवार को सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने टीडीआई सिटी के निदेशक समेत 11 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस ने इनको नोटिस देकर जांच के लिए बुलाया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन

टीडीआई पर लोगों की सुविधाओं को दरकिनार करने व उन्हें परेशान करने का आरोप है। शुक्रवार को मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पुलिस को टीडीआई पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने कमल तनेजा, देवकीनंदन तनेजा, ओमप्रकाश ढींगरा, यशपाल, सुनीता, त्रिलोकचंद, सुरेश कुमार, मोहन बरार, अनुराग शर्मा, संजीव मल्होत्रा और राज मनचंदा पर केस दर्ज किया है। कमल तनेजा टीडीआई के निदेशक हैं।
विज्ञापन

टीडीआई सिटी निवासी हवा सिंह और अन्य की दो नंबर शिकायत रखी थी। हवा सिंह ने कहा कि वह बिजली निगम में जेई के पद से सेवानिवृत हैं। उन्होंने बुढ़ापा अच्छे से बिताने के लिए टीडीआई सिटी में प्लॉट लिया था। टीडीआई सिटी ने उस समय बिजली, पानी, सड़क समेत अन्य सुविधा देने का भरोसा दिया था। वह 2021 से टीडीआई सिटी में रह रहा है। यहां उनको सड़क व बिजली समेत अन्य सुविधा नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सीवर तक लिंक नहीं हैं। बिजली कनेक्शन लेने को लेकर अलग से केस लड़ना पड़ा। टीडीआई के लोग बहुत परेशान हो चुके हैं। उनकी सुनवाई नहीं जाती। उनको नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। इसके अलावा टीडीआई पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों का उल्लंघन करने के भी आरोप लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed