फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Case admit on Rajesh dhanda for 33 Lack froud

राजेश ढाण्डा पर ठगी करने का मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Case admit on Rajesh dhanda for 33 Lack  froud
गांव नारा निवासी शांति देवी पत्नी तिलक राज ने पुलिस महानिदेशक हरियाणा को लिखित शिकायत भेजकर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शांति देवी ने शिकायत में बताया कि कवी वासी राजेश ढांडा की मतलौडा में कमीशन एजेंट की दुकान है, उससे हमारे पुराने लेन-देन हैं। उनके पति हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त हुए तो राजेश ढांडा ने अपने पिपली कुरुक्षेत्र स्थित होटल गोल्डन सारस के लिए दो बार पैसे लिए थे। इसके अलावा उसे फसल की बिक्री के भी लाखों रुपये देने हैं। बार-बार मांगने के बावजूद पैसे राजेश ढांडा ने पैसे नहीं लौटाए तो उनके पति इस सदमे से चल बसे। इसके बाद राजेश ने उनके पुत्र को विदेश भेजने के नाम पर जगबीर कादियान से मिलवाया तथा और भी पैसे ठग लिए। शांति का आरोप है कि अब राजेश उनके 33 लाख 50 हजार रुपये लौटने की बजाय उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। वहीं पुलिस महानिदेशक कार्यालय से जारी आदेश के बाद थाना मतलौडा पुलिस ने राजेश ढांडा, रमेश ढांडा पुत्र हरिचंद ढांडा, आर्यन व आदित्य पुत्र राजेश ढांडा हाल निवासी लतीफ गार्डन पानीपत, जगबीर कादियान निवासी गांव नांगल खेड़ी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed