फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Carpenter accused of theft in Baghwala Mohalla, gold chain, earrings and silver coins stolen

Panipat News: बागवाला मोहल्ला में बढ़ई पर चोरी का आरोप, सोने की चेन-बाली व चांदी के सिक्के उड़ाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Carpenter accused of theft in Baghwala Mohalla, gold chain, earrings and silver coins stolen
समालखा। शहर के बागवाला मोहल्ला निवासी चिराग ने 26 अप्रैल को उनके घर से एक बढ़ई पर सोने की चेन, पत्नी की सोने की बाली और चांदी के सात सिक्के चोरी करने का आरोप लगाया है। समालखा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। चिराग ने बताया कि वह अपने मकान में लकड़ी का काम करा रहा था। ठेकेदार के माध्यम से बुलाए गए बढ़ई ने करीब 10 दिनों तक काम किया लेकिन अचानक काम छोड़कर चला गया। सामान की जांच करने पर अलमारी से सोने की चेन, बाली और चांदी के सिक्के गायब मिले। चिराग ने ठेकेदार से संपर्क कर आरोपी से सामान लौटाने की बात की, लेकिन आरोपी ने मोबाइल बंद कर दिया, जिससे शक गहरा गया। जांच अधिकारी समुंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed