फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Car rider's head broken by liquor bottle

Panipat News: शराब की बोतल से कार सवार का फोड़ा सिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Car rider's head broken by liquor bottle
पानीपत। मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने ददलाना गांव के गोल चक्कर पर कार सवार चाचा-भतीजा को रोककर उन पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। युवकों ने व्यक्ति के सिर पर शराब बोतल मारकर उसका सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सदर पुलिस थाना में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

करनाल के बल्ला गांव निवासी रामपाल ने बताया कि वह अपने भतीजे सागर के साथ अपनी कार में असंध जा रहा था। रास्ते में जब वह ददलाना गांव के गोल चक्कर के पास पहुंचा तो एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उसकी कार को रोक लिया। उसने कार रोककर युवकों से मोटरसाइकिल अड़ाने के बारे में पूछा तो उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने एक शराब की खाली बोली उसके सिर के मारी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed