फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Car parked in front of bus, glass panes broken

Panipat News: बस के आगे अड़ा दी कार, तोड़े बस के शीशे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Car parked in front of bus, glass panes broken
इसराना। पानीपत रोहतक हाईवे पर नौल्था के पास कार सवार दो युवकों ने कार को रोडवेज बस के आगे अड़ा कर रुकवा लिया। कार सवारों ने बस के शीशे तोड़ दिए और चालक के साथ गाली गलौज की और उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसराना थाना पुलिस ने बस चालक की शिकायत पर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सतनाम सिंह ने बताया कि वह रोडवेज में बस चालक है। उसके साथ बस पर विनोद कुमार बतौर परिचालक तैनात है। रविवार शाम वह बस को लेकर रोहतक से पानीपत जा रहा था। जब वह बस लेकर नौल्था गांव पहुंचा तो बस के आगे एक कार आई और उनकी बस के आगे आकर रुकी। जिसमें से दो युवक उतरे।
विज्ञापन

एक युवक के हाथ में डंडा था। उसने बस के शीशे पर वार किया। जिससे बस के दोनों शीशे टूट गए। दोनों युवक उनसे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। जब उन युवकों को उसने रोकना चाहा तो उसके साथ भी मारपीट की। बाद में भीड़ बढ़ती देख दोनों युवक फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed