{"_id":"6b035bc3080fc1dd2b08b9df","slug":"car-overturns-in-fields-after-colliding-with-a-trailer-truck-panipat-news-c-244-1-pnp1001-168058-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ट्राले से टकराकर खेतों में पलटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ट्राले से टकराकर खेतों में पलटी कार
Mon, 23 Nov 2026 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। सींक गांव के नजदीक शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे तंग सड़क पर दूल्हे की स्कॉर्पियो गाड़ी आगे जा रहे ट्राले से टकराकर खेतों में पलट गई। फूलों से सजी स्कॉर्पियो के कई बार पलटने से उसके शीशे चकनाचूर हो गए और टायर तक निकलकर अलग हो गए।
हादसे में दुल्हन की टांग टूट गई और गाड़ी चला रहे दूल्हे के चचेरे भाई की हालत गंभीर हो गई। उसे दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इस हादसे में दूल्हे समेत तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। कुराना गांव के आशीष ने बताया कि उनकी शादी जींद जिले के मोरखी गांव में हुई है।
वे शनिवार को शादी की रस्म पूरी होने के बाद परिवार दुल्हन की विदाई कराकर अपने गांव लौट रहे थे। उनका चचेरा भाई दीपक स्कॉर्पियो चला रहा था। इसमें दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोग सवार थे। शनिवार रात साढ़े नौ बजे सींक गांव के नजदीक उनकी कार सामने जा रहे एक ट्राले से टकरा गई। इससे चालक दीपक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और स्कॉर्पियो सड़क से नीचे उतरकर खेतों में जाकर पलट गई और क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में गाड़ी के शीशे टूट गए और पहिए अलग हो गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इस दुर्घटना में दुल्हन की टांग की हड्डी टूट गई, जबकि दूल्हे आशीष और दो अन्य सवारियों को मामूली चोटें आईं। हवा सिंह ने बताया कि हादसे में उनके बेटे दीपक को गंभीर चोट आई हैं। मतलौडा थाना पुलिस के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि सींक गांव के नजदीक स्कॉर्पियो और एक ट्राले में टक्कर हुई है। कार चालक दीपक की स्थिति गंभीर है। ब्यूरो