{"_id":"649208ffc665913351054447","slug":"car-hit-three-youths-one-died-panipat-news-c-18-1-knl1006-154539-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कार ने तीन युवकों को मारी टक्कर, एक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कार ने तीन युवकों को मारी टक्कर, एक मौत
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड स्थित रोहतक बाईपास मोड़ पर ऑटो का इंतजार कर रहे तीन युवकों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, हादसे में एक की मौत हो गई और जबकि दो लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए खानपुर पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
मूल रूप से यूपी के बहराइच के गांव डोलकुआं निवासी संगीता ने बताया कि वह हाल में विकास नगर में रहती है। उनके जेठ अनंतराम का बेटा जगदीश (25) नाेएडा की फैक्टरी में काम करता था। उसकी कुछ दिन पहले में रोहतक बाईपास रोड स्थित एक एल्युमीनियम फैक्टरी में ऑपरेटर पद पर नौकरी लगी थी। उस कंपनी में तीन कामगाराें की आवश्यकता थी। शुक्रवार को जगदीश उनके पास आया था। उसने विकास नगर निवासी विकास, दीपक और विजय काे काम के लिए मनाया और शनिवार सुबह करीब दस बजे घर से फैक्टरी के लिए रवाना हो गए।
विकास और जगदीश दोनों एक बाइक पर थे। राेहतक बाईपास माेड़ पर विजय और दीपक ऑटाे का इंतजार कर रहे थे। इसी वक्त विकास और जगदीश भी रुक गए। तभी सामने से तेज रफ्तार कार ने चारों को सीधे टक्कर मार दी। इससे जगदीश, दीपक और विजय गंभीर रूप से घायल हाे गए। आरोपी कार चालक कार छाेड़कर फरार हो गया। घायलों को पुलिस ने सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां से जगदीश काे निजी अस्पताल और विजय व दीपक काे खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया। साेमवार रात काे इलाज के दाैरान जगदीश ने दम ताेड़ दिया। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
परिजनों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
- राकेश कुमार, प्रभारी, सेक्टर 29 थाना