फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Car fell in canal, one young man killed, three saved

नहर में गिरी कार, एक युवक की मौत, तीन को बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Car fell in canal, one young man killed, three saved
इसराना। गांव आहुलाना के पास नहर में गिरी कार में गांव बुड़शाम के एक युवक की मौत हो गई। तीन युवकों को लोगों ने बचा लिया। चारों दोस्त शादी के कार्ड बांटने के लिए जा रहे थे। बुधवार को मृतक युवक का गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन

गांव बुड़शाम निवासी मोहित की 10 जून को शादी है। मोहित अपने दोस्त नीरज, प्रदीप व रोहित के साथ गांव डबरपुर में रिश्तेदारी में शादी के कार्ड देने जा रहा था। कार मोहित चला रहा था। जैसे ही कार गांव आहूलाना के पास पहुंची, कार नियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। यहां राहगीरों ने कार में चार युवकों को बाहर निकाला और खानपुर मेडिकल कॉलेज भेजवाया। डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। बाकी तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed