फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Car driver hit auto, one killed, six injured due to overturning

कार चालक ने ऑटो को मारी टक्कर, पलटने से एक की मौत, छह घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Car driver hit auto, one killed, six injured due to overturning
जीटी रोड पर पीवीआर सिनेमा के सामने एक कार चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो पलटने से एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि आटो चालक सहित छह अन्य लोग घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। सेक्टर 13-17 पुलिस ने पीड़ित परिजनों के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साईं कॉलोनी निवासी अशोक कुमार पुत्र मांगेराम ने बताया कि शनिवार को शाम सात बजे वह अपने भाई अनिल (40), मोहित निवासी सनौली और पांच अन्य युवकों के साथ अलीपुर स्टैंड से ऑटो में बैठकर पानीपत आ रहे थे। जब वह पीवीआर सिनेमा से कुछ मीटर पहले पहुंचे तो पीछे से एक तेज रफ्तार कार चालक ने ऑटो को साइड से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो असंतुलित होकर पलट गया। मौके पर जमा भीड़ ने उन्हें ऑटो से बाहर निकाला। हादसे में भाई अनिल के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि ऑटो में सवार पांच में से दो सामान्य और तीन को गहरी चोट आई। साथ ही आटो चालक भी जख्मी हो गया, जबकि आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। वह अपने भाई को सामान्य अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टर ने सिर में गहरी चोट लगने और अधिक खून बहने की वजह से मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दो बच्चों का पिता था अनिल-
अशोक ने बताया कि अनिल शादीशुदा था। उसके 13 और 05 वर्षीय दो बेटे हैं। वह पल्लेदारी का काम करता था। वह शनिवार को सुबह घर से निकला था और शाम को लेबर के साथ पानीपत लौट रहा था। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार
मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, वहीं रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, आरोपी की कार के नंबर को ट्रेस कर जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- एसआई रामनिवास, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed