फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Car collided with truck in panipat

Panipat Accident: भतीजी की शादी से लौट रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई, एक की मौत, चार घायल

Sat, 05 Nov 2022 12:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 05 Nov 2022 12:35 PM IST
सार

नेशनल हाईवे पर एक ट्रक बगैर इंडिकेटर दिए एवं बिना किसी और अवरोधक रखे खड़ा हुआ था। सतीश की गाड़ी पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे में गाड़ी में बैठे सतीश, दो महिलाएं और दो बच्चे घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय सतीश की मौत हो गई।  

विज्ञापन
Car collided with truck in panipat
पानीपत में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पानीपत के गांव बडौली के पास एक बड़ा हादसा हो गया। भतीजी की शादी से लौट रहे एक परिवार की गाड़ी खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में गाड़ी चला रहे दुल्हन के चाचा की मौत हो गई। जबकि कार में सवार दो महिलाओं समेत दो बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें दो अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में संजीव मित्तल ने बताया कि वह गीता कॉलोनी पानीपत के रहने वाले हैं। 4 नवंबर को उनकी भतीजी नेहा की शादी करनाल में थी। शादी में पूरा परिवार शामिल होने गया था। सुबह डोली विदा होने के बाद परिजन गाड़ियों में पानीपत लौट रहे थे। उसने बताया कि उसके बड़े भाई सतीश मित्तल (46) की गाड़ी में भाभी रेखा, भतीजी मुस्कान, भतीजा साहिल व दूसरी भाभी कमलेश पत्नी विनोद सवार थे। सतीश की गाड़ी उससे आगे चल रही थी। 
विज्ञापन


सुबह करीब 7 बजे जब वे बडौली गांव के पास सिंग एंड स्विंग होटल के सामने पहुंचे, तो वहां नेशनल हाईवे पर एक ट्रक बगैर इंडिकेटर दिए एवं बिना किसी और अवरोधक रखे खड़ा हुआ था। सतीश की गाड़ी पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे में गाड़ी में बैठे सतीश, दोनों भाभियों व भतीजे-भतीजी को काफी चोटें लगी। राहगीरों की मदद से सभी को गाड़ी में से बाहर निकाला गया। सभी को अस्पताल के लिए लेकर चल पड़े। रास्ते में सतीश की मौत हो गई। उसकी भतीजी मुस्कान व भाभी रेखा को मॉडल टाउन स्थित एक अस्पताल ले जाया गया। जबकि उसकी दूसरी भाभी कमलेश व भतीजे साहिल को एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed