फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Car caught fire, young man burnt alive

Panipat News: कार में लगी आग, युवक जिंदा जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Car caught fire, young man burnt alive
पानीपत। एलिवेटेड हाईवे पर जिला नागरिक अस्पताल के सामने वीरवार देर रात को कार डिवाइडर पर टकराकर पलट गई। कार में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कार चालक अनिल खिड़की लॉक होने के कारण बाहर नहीं निकल पाया और अंदर ही जिंदा जल गया। सिटी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। डॉक्टरों के अनुसार अनिल 100 प्रतिशत तक जल चुका था। पुलिस ने जली हुई कार को अपने कब्जे में ली। अब पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


डाडोला गांव निवासी अनिल (33) गांव में ही सीएससी चलाता था। वह 13 साल के प्रिंस व नौ साल के शुभम का पिता था। अनिल ने 2019 में सिलेरियो सीएनजी फिटेड कार खरीदी थी। वह वीरवार दोपहर को सीएससी बंद कर निजी काम से करनाल गया था। वह रात करीब साढ़े 11 बजे घर के लिए वापस चला था। देर रात सवा 12 बजे फ्लाईओवर पर जिला नागरिक अस्पताल के सामने उसकी कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। पलटने से कार में शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। कार की खिड़कियां लॉक हो गईं । इसलिए अनिल बाहर नहीं निकल पाया। देखते ही देखते कार आग के गोले में बदल गई।
विज्ञापन

राहगीरों ने दमकल विभाग व पुलिस को सूचित किया। 15 मिनट बाद दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सिटी थाना पुलिस ने अनिल को कार से बाहर निकाला । तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसका आधा शव कंकाल में बदल चुका था। पुलिस ने कार के नंबर से शव की शिनाख्त की और शुक्रवार सुबह उसके परिजनों को हादसे के बारे में सूचित किया। परिजन सिटी पुलिस थाना में पहुंचे यहां पुलिस ने परिजनों को हादसे के बारे में पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
डॉ. राघवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक आग में लगभग 100 प्रतिशत जल चुका था। उसकी छाती, पेट चेहरा व सिर पूरी तरह से जले हुए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।


वर्जन-

सिटी पुलिस थाना प्रभारी राजबीर ने बताया कि हादसा कैसे हुआ है इसकी जांच चल रही है। कार का सिलिंडर नहीं फटा है। आशंका जताई जा रही है कि पलटने के बाद कार में शार्ट सर्किट हुआ है। युवक की कार के अंदर ही जलने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed