फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CAQM and Pollution Control Board raided 10 factories, found industries running on biomass

सीएक्यूएम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 10 फैक्टरियों में की छापामारी, बायोमास पर मिले उद्योग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
CAQM and Pollution Control Board raided 10 factories, found industries running on biomass
पानपीत। कमीशन ऑफ एयर क्वालिटी मैनजमेंट की टीमें पिछले 15 दिनों से पानीपत में फैक्टरियों में छापामारी कर रही हैं। बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व सीएक्यूएम की टीमें फील्ड में जांच के लिए उतरीं। टीम ने सेक्टर 29 में 10 फैक्टरियों का निरीक्षण किया। यहां बॉयलर बायोमास पर चलते मिले। इसके बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार की। अब तक टीमें लगभग 100 उद्योगों का निरीक्षण कर चुकी हैं। 15 फैक्टरियों से सैंपल लिए गए हैं। अब अधिकतर उद्योग बायोमास पर शिफ्ट हो गए हैं। फिलहाल लगभग 300 डाइंग यूनिट कोयला त्याग चुकी है। बाकी यूनिट में भी बॉयलर को बायोमास पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया जारी है। उद्यमी पीएनजी को छोड़ बायोमास की ओर रुख कर रहे हैं। अब तक जिले में महज 44 फैक्टरियों में ही पीएनजी की सप्लाई की है।
विज्ञापन

सीएक्यूएम साफ कर चुका है कि अगर उद्योग कोयले पर चलते मिले तो उद्यमियों पर पांच साल की जेल और एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। उद्यमी इसका विरोध कर रहे हैं। सीएम की ओर से भी इस मामले में हस्तक्षेप का आश्वासन मिल चुका है।
विज्ञापन

वर्जन
टीम ने 10 उद्योगों का निरीक्षण किया था। सभी उद्योगों में बॉयलर बायोमास पर मिले हैं। कोई उद्योग कोयले पर चलता मिला तो निश्चित रूप से कार्रवाई करेंगे।
- कमलजीत सैनी, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed