फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   captured,land scam, fraud, digamber jain, panchyat, panipat, harayana

दिगंबर जैन पंचायत पर करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने का आरोप

Thu, 28 Apr 2016 12:30 AM IST
panipat
panipat Updated Thu, 28 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
 पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा ने श्री दिगंबर जैन पंचायत पर जाटल रोड स्थित श्मशान घाट के पास सौ करोड़ की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। मोर्चा ने इसको लेकर हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट तक जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा ने बुधवार को पत्रकारों को कुछ लोग भूमाफियाओं से मिलकर जाटल रोड स्थित श्मशान के पास लगभग 100 करोड़ रुपये की सरकारी संपति पर कब्जा कर रहे हैं। इन लोगों ने यहां पर 10-10 फुट ऊंची दीवार तक बना दी है। इस जमीन में लगभग 3 बीघा जमीन, दिगंबर जैन पंचायत के नाम पर है और 12 बीघे जमीन सरोगयान पंचायत की है।
विज्ञापन


यह सरकारी संपत्ति है और 2 बीघे 14 विश्वासी जमीन है। यह पानीपत नगर निगम की जमीन है। इसी जमीन में 2 बीघे जमीन रेलवे की है और कुछ जमीन मुस्लिम कब्रिस्तान के नाम पर है। इस जमीन पर मुस्लिम पीर की दरगाह बनी हुई है। जिस पर सभी धर्मों के लोग पूजा अर्चना करते हैं। राणा ने कहा है कि इस सारी जमीन की निशानदेही तहसीलदार पानीपत को करनी थी, लेकिन निशानदेही नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कई प्रशासनिक अधिकारियों पर कब्जाधारियों के साथ मिलने के आरोप लगाए हैं। इस मौके पर सतीश राज शर्मा, डीपी ग्रोवर, नरेंद्र स्वामी, धर्मबीर रावल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed