फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Capacity of substations will increase, power system will be stronger in summer

Panipat News: सब स्टेशनों की बढ़ेगी क्षमता, गर्मी में बिजली व्यवस्था होगी मजबूत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Capacity of substations will increase, power system will be stronger in summer
पानीपत। गर्मी के मौसम में बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने जिले में बिजली ढांचे को मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। निगम की ओर से 11 सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इनमें से भादड़ और कारद में निर्माणाधीन 33 केवी सब स्टेशन का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शहर के प्रमुख गोहाना रोड और जिला सचिवालय स्थित सब स्टेशनों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता दोगुनी करने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बिजली निगम अधिकारियों के अनुसार जिले में उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर करीब 4.35 लाख हो चुकी है। गर्मियों और धान रोपाई के सीजन में बिजली की मांग प्रतिदिन 1.60 करोड़ यूनिट तक पहुंच जाती है। ऐसे में ओवरलोड सब स्टेशनों पर बार-बार ट्रिपिंग और कट की समस्या सामने आती है। इसे देखते हुए पुराने ट्रांसफार्मरों की जगह अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गोहाना रोड स्थित 33 केवी सब स्टेशन में लगे दोनों 12.5 एमवीए ट्रांसफार्मरों की क्षमता दोगुनी की जा रही है। इससे किशनपुरा, राजनगर, संजय कॉलोनी, आजाद नगर और आसपास के क्षेत्रों को राहत मिलेगी। वहीं जिला सचिवालय सेक्टर-6 स्थित सब स्टेशन में भी दोनों ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के साथ एक नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों को मिलेगा सीधा लाभ
गोहाना रोड, किशनपुरा, राजनगर, संजय कॉलोनी, आजाद नगर, मुखीजा कॉलोनी, सेक्टर-6, जीटी रोड, इंसार बाजार, तहसील कैंप, स्काईलार्क रोड और आसपास के क्षेत्र।


यहां बढ़ाई जा रही ट्रांसफार्मरों की क्षमता
- सेक्टर-13/17 सब स्टेशन में नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
- डाहर सब स्टेशन में क्षमता विस्तार।
- नौल्था, मांडी और बलाना में बड़े ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
- दीवाना में नए 33 केवी सब स्टेशन के लिए जमीन खरीदी गई।
गर्मी सीजन के लिए सभी जरूरी कार्य पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। जिन फीडरों पर अधिक ट्रिपिंग की समस्या आ रही है, उन्हें भी चिन्हित कर दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।
- आदित्य कुंडू, कार्यकारी अभियंता, सब अर्बन डिविजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed