{"_id":"68167a9ba5209fd6fc04f987","slug":"canter-ran-over-three-bike-riders-two-died-panipat-news-c-244-1-pnp1012-136399-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कैंटर ने बाइक सवार तीन युवकों को राैंदा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कैंटर ने बाइक सवार तीन युवकों को राैंदा, दो की मौत
विज्ञापन
पानीपत। गोहाना रोड एनएफएल नाके पर शनिवार शाम को कैंटर चालक ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो की मौत हो गई और उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतकों के शव शवगृह में हैं।
उधर, हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। चालक कैंटर में सीएनजी के सिलिंडर लेकर जा रहा था। हादसा शनिवार शाम करीब पांच बजे एनएफएल नाके के पास हुआ।
बताया जा रहा है कि कश्यप कॉलोनी निवासी विजय, नीरज और सोनू एक साथ महराना गांव स्थित एक फैक्टरी में सफाई का काम करते थे। वे शनिवार को एक साथ काम पर गए थे और शाम को काम खत्म होने के बाद एक की बाइक से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
वे जैसे ही एनएफएल नाके के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे कैंटर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर तुरंत ही मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने नीरज (21) और विजय (25) को मृत घोषित कर दिया। वहीं सोनू की हालत गंभीर होने के कारण उसका उपचार शुरू कर दिया। एक ही कॉलोनी के तीन युवकों की मौत से कोहराम मच गया। तुरंत ही परिजन भी बड़ी संख्या में अस्पताल में पहुंच गए।
पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। उधर, हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।