फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Canter poor sleeping behind the driver and cleaner crushed

खराब कैंटर के पीछे सो रहे ड्राइवर और क्लीनर को कुचला

Sat, 20 Jun 2015 12:04 AM IST
Updated Sat, 20 Jun 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर तेज गति में जा रहे तेल टैंकर के चालक ने एक कैंटर चालक और परिचालक को सोते समय कुचल दिया और टैंकर मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


चालक और परिचालक कैंटर के खराब होने के बाद उसके पीछे सो गए थे। हादसे से कुछ देर पहले एसएचओ चांदनी बाग गश्त के दौरान दोनों को नींद से जगाकर आए थे, लेकिन काल ने दोनों को फिर से गहरी नींद में सुला दिया। दोनों दिल्ली से परचून का सामान लेकर पटियाला जा रहे थे। चालक पटियाला और क्लीनर आगरा का रहने वाला था।

हादसा शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे का बताया जा रहा है। जीटी रोड पुलिस लाइन के नजदीक तेल के एक टैंकर ने तेज गति में सड़क किनारे खड़े कैंटर को कुचल दिया। इसमें खराब कैंटर के पीछे सो रहे कैंटर के चालक दलबीर सिंह (23) निवासी बाबा दीप सिंह नगर पटियाला शहर पंजाब और राहुल (22) निवासी आगरा की कुचलने से मौत हो गई।
विज्ञापन


सेक्टर-29 चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और दोनों के शवों की शिनाख्त कर शवों को शवगृह में रखवाया।

पुलिस ने परिजनों के पहुंचने के बाद उनके बयान दर्ज किए। परिजनों ने बताया कि दलबीर कैंटर चलाता है और (कैंटर में लदे सामान का मालिक) बाबा दीपसिंह नगर पटियाला निवासी सितेंद्र पाल का दिल्ली परचून का सामान लेने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह क्लीनर राहुल निवासी आगरा और मालिक सितेंद्रपाल के साथ दिल्ली से पटियाला जा रहे थे। जीटी रोड पर पुलिस लाइन के नजदीक उनका कैंटर खराब हो गया। उन्होंने कैंटर को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन कैंटर ठीक नहीं हो सका।

वे रात होने के चलते, वहीं पर सो गए और पीछे से तेज गति में आए तेल के टैंकर ने उनको कुचल कर कैंटर में टक्कर मार दी।

इसमें दोनोें की मौत हो गई और चालक टैंकर को छोड़कर फरार हो गया। सेक्टर-29 चौकी पुलिस ने दोनों के शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए और टैंकर को कब्जे में लेकर उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

एसएचओ चांदनी बाग बीती देर रात को गश्त पर थे। उन्होंने पुलिस लाइन के नजदीक कैंटर के पीछे सो रहे दोनों लोगों को नींद से जगाया था। उन्होंने कैंटर में तकनीकी कमी आने की बात कही थी। एसएचओ ने उनको सड़क पर सोने के बजाय किसी सुरक्षित स्थान पर जाने की हिदायत दी थी। वे उसके बाद आगे चले गए। इसके कुछ ही देर बात तेल के टैंकर ने दोनों को कुचल दिया।

सामान मालिक बाल-बाल बचे
हादसे में कैंटर में लोडेड सामान मालिक पटियाला शहर निवासी सितेंद्र सिंह बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि सितेंद्र सिंह परचून का सामान लेकर दिल्ली से पटियाला जा रहा था। कैंटर खराब होने के बाद वे दोनों बाहर सो गए और सितेंद्र सिंह कैंटर में सो गया।



जीटी रोड पुलिस लाइन के पास तेल के एक टैंकर ने खड़े कैंटर में टक्कर मार दी। इसमें कैंटर के ड्राइवर व क्लीनर की मौत हो गई और सामान मालिक पटियाला निवासी बाल-बाल बच गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और दोनों के शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं।
हरनारायण सिंह, प्रभारी, चौकी सेक्टर-29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed