फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Candidates were confused with logical questions in HCS exam.

Panipat News: एचसीएस परीक्षा में तार्किक प्रश्नों में उलझे रहे अभ्यर्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Candidates were confused with logical questions in HCS exam.
परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
पानीपत। हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) परीक्षा जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई। अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को अपेक्षा से अधिक कठिन बताया।
विज्ञापन

विशेषकर सामान्य अध्ययन, समसामयिक घटनाक्रम, गणितीय विश्लेषण और तार्किक क्षमता से जुड़े प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को काफी उलझन में डाला। कई उम्मीदवारों का कहना था कि कुछ प्रश्नों का स्तर गहन विश्लेषणात्मक था, जिसके कारण समय प्रबंधन सबसे बड़ी चुनौती बन गया।
विज्ञापन

परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुए पहले सत्र में पंजीकृत 5520 अभ्यर्थियों में से 3177 ने परीक्षा दी, जबकि 2343 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं शाम के 3 से 5 बजे तक आयोजित दूसरे सत्र में 3127 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 2393 अनुपस्थित रहे। सुबह के सत्र में 57.55 फीसदी और शाम के सत्र में 56.65 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। शाम के सत्र में 50 ऐसे अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी जिनका सुबह के सत्र में पेपर अच्छा नहीं रहा और वे दूसरे सत्र की परीक्षा दिए बगैर ही अपने गंतव्य को लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रत्येक केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और निगरानी टीमों की तैनाती की गई थी। अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहा और परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए सख्त दिशानिर्देश लागू किए गए। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रही। जिले में कहीं से भी अव्यवस्था या अनुचित साधनों के प्रयोग की सूचना नहीं मिली। प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे पेयजल, शौचालय और बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed