फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Candidates keep expressing victory by posting on WhatsApp status and Facebook

जीत का इजहार व्हाट्सअप स्टेट्स व फेसबुक पर पोस्ट डालकर करते रहे प्रत्याशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 02:57 AM IST
विज्ञापन
Candidates keep expressing victory by posting on WhatsApp status and Facebook
पानपीत। बुधवार सुबह सात बजे से रात साढ़े नौ बजे तक प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद रही। सरपंचों की जीत उनके समर्थक पंच प्रत्याशियों पर निर्भर करती रही। हर प्रत्याशी का एजेंट वोटिंग रूम में मौजूद था। किसी भी प्रत्याशी ने अपनी ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। काउंटिंग रूम के बाहर प्रत्याशियों के खास समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन

समर्थक इशारे में कर्मचारियों से प्रत्याशियों की वोट के बारे में पूछते रहे। वार्ड दर वार्ड वोटों की गिनती के अनुसार प्रत्याशियों के हाव भाव खुशी गम में बदलते रहे। कई प्रत्याशियों की किस्मत अंतिम वार्ड की वोटों की गिनती ने बदल दी। जीत के बाद प्रत्याशियों ने व्हाट्सअप स्टेट्स लगाकर खुशी का इजहार किया और लोगों को अपनी जीत की जानकारी दी। फेसबुक पर भी प्रत्याशियों को जीत की शुभकामनाएं मिलती रहीं।
विज्ञापन

हर प्रत्याशी ने चुनाव में वोटर की सुविधा के लिए अलग अलग टीमें बनाई थी। प्रत्याशियों ने वोटर को जल्द से जल्द केंद्र पर पहुंचाने के लिए बाइक टीम का गठन किया था। ये बाइकों का काफिला गांव गांव घूमकर अपने वोटरों को केंद्रों तक पहुंचाया गया। जो वोटर गांव छोड़कर शहर में रहने लगा उसको कारों से मतदान केंद्र तक लाया गया। गांव की गलियों में बुजुर्गों की सुविधाओं के लिए ऑटो खड़ी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की रात को सरपंच और पंच प्रत्याशियों ने अपना अपना अंतिम दांव चला। पंच प्रत्याशियों ने सरपंच से उनके समर्थकों की वोट मांगी। इसके बाद पंच ने अपने परिवारों की वोट सरपंच प्रत्याशी को देने का आश्वासन दिया। रात भर आंकड़े बदलते रहे। कई प्रत्याशियों की ये चाल कामयाब भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed