{"_id":"65f0d595ad0f12c23d0d9f14","slug":"candidates-got-entangled-in-mathematics-questions-three-cheaters-caught-panipat-news-c-244-1-sknl1016-115174-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गणित के सवालों में उलझे परीक्षार्थी, तीन नकलची पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गणित के सवालों में उलझे परीक्षार्थी, तीन नकलची पकड़े
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को 10वीं कक्षा की गणित की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान बोर्ड की उड़नदस्ता टीमों ने जिले में बने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने तीन छात्रों को नकल करते पकड़ा और उनके यूएमसी बनाकर भेज दिए। वहीं, कई परीक्षा केंद्र पर बाहरी युवकों का हस्तक्षेप दिखा। युवक भी पुलिस कर्मियों को भी छकाते दिखे।
जानकारी के अनुसार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। जिले के 73 केंद्रों पर करीब 27 हजार परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षाओं के दौरान नकल पर अंकुश पाने के लिए परीक्षा केंद्र पर केंद्र अधीक्षक के अलावा दो आब्जर्वर की नियुक्ति भी की गई है। बोर्ड उड़नदस्ता अधिकारी विजेंद्र ने बताया कि पानीपत उपमंडल में मंगलवार को परीक्षा केंद्रों पर जांच के दौरान तीन विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा है। तीनों के यूएमसी केस बना दिए गए। वहां के केंद्र अधीक्षकों को भी नकल रहित परीक्षा कराने को लेकर चेताया गया है। वहीं, बुधवार को 12वीं कक्षा का राजनीतिक विज्ञान विषय का पेपर होगा। मुख्य विषय की परीक्षा में नकल रोकना जिला शिक्षा विभाग व हरियाणा बोर्ड के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। हालांकि इस बार नकल रोकने के लिए कड़े प्रबंधों के दावे किए जा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
सीबीएसई परीक्षा-
सीबीएसई 12वीं के विद्यार्थियों ने दिया शारीरिक शिक्षा का पेपर
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मंगलवार को 12वीं कक्षा का शारीरिक शिक्षा विषय का पेपर रहा। परीक्षा सुबह साढे़ 10 बजे शुरू हुई और डेढ़ बजे शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में उत्साह बना हुआ था। परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर आसान था। जिसे निर्धारित समय में पूरा कर दिया था। सीबीएसई जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. अनु गुप्ता ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। बुधवार को सीबीएसई 12वीं का गृह विज्ञान और 10वीं कक्षा का कंप्यूटर एप्लीकेशन, इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी एवं आर्टीफिशियल इंटेलीजेंसी विषय का पेपर आयोजित होगा। 10वीं की परीक्षाएं बुधवार को समाप्त हो जाएंगी। बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।