फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Candidates are wandering for admission in BBA, BCA, Fashion Designing

Panipat News: बीबीए, बीसीए, फैशन डिजाइनिंग में दाखिले के लिए भटक रहे अभ्यर्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Candidates are wandering for admission in BBA, BCA, Fashion Designing
पानीपत। जिले के कॉलेजों में ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया जारी है। शहर के प्रमुख कॉलेजों में प्रमुख पाठ्यक्रमों की अधिकतर सीटें भरी जा चुकी हैं। हालांकि विद्यार्थी बीबीए, बीसीए, फैशन डिजाइनिंग जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में दाखिले को प्राथमिकता दे रहे हैं हालांकि उक्त पाठ्यक्रमों की सभी सीटें भरी जा चुकी हैं। उक्त पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अभ्यर्थी ओपन काउंसलिंग में भाग ले रहे हैं लेकिन उन्हें दाखिला नहीं मिल पा रहा। आवेदक दाखिले के लिए अलग-अलग कॉलेज में चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए सीटें बढ़ाई जा सकती हैं जिसके लिए कॉलेजों की ओर से मांग की जाएगी। वहीं, बीए, बीकॉम, बीएससी मेडिकल की भी अधिकतर सीटें भरी जा चुकी हैं। शेष सीटों के लिए विद्यार्थी 24 जुलाई तक ओपन काउंसलिंग में शामिल हो दाखिला ले सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को 100 रुपये विलंब शुल्क सहित 100 रुपये प्रतिदिन के अनुसार अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा। आर्य कॉलेज सहित एसडी कॉलेज, आईबी कॉलेज, देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय सहित अन्य कॉलेजों में व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले को लेकर रूचि बढ़ी है।
विज्ञापन


इससे पहले ओपन काउंसिलिंग के लिए 10 जुलाई को नए आवेदकों के लिए दोबारा पोर्टल खोला गया था। 11 से 17 जुलाई तक मेरिट अनुसार 100 रुपये विलंब शुल्क सहित कॉलेजों में दाखिले किए गए। अब 18 से 24 जुलाई तक 100 रुपये विलंब शुल्क तथा 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क सहित ओपन काउंसलिंग में शामिल हो दाखिला ले सकेंगे। कॉलेजों में रोजाना आवेदन करने के बाद मेरिट बनेगी जिस पर दाखिला किया जाएगा। विद्यार्थियों को पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर दाखिला मिलेगा। जिले के 14 कॉलेजों में 11260 सीटों पर दाखिला किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईबी कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. सुखजिंदर ने बताया कि कॉलेजों में प्रखुम पाठ्यक्रमों की लगभग सभी सीटों पर दाखिला हो चुका है। रिक्त सीटों पर 24 जुलाई तक ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला किया जाएगा। वीरवार को पोर्टल पूरी तरह ठप रहा। शुक्रवार को भी पोर्टल रूक-रूककर चलता रहा। हालांकि शनिवार को पोर्टल कुछ ठीक चला।


बॉक्स

नॉन-मेडिकल में 20 प्रतिशत से ज्यादा सीटें खाली



आर्य कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी पंकज चौधरी ने बताया कि कॉलेजों में दाखिले को लेकर विद्यार्थी काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। हालांकि परंपरागत कोर्स में आरक्षित श्रेणी की कुछ सीटें रिक्त हैं लेकिन सामान्य वर्ग की सभी सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। आवेदक कॉलेजों में व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले को लेकर दिलचस्पी दिखा रहे हैं। कॉलेज में बीबीए, बीसीए, फैशन डिजाइनिंग में सभी सीटों पर दाखिला हो चुका है फिर भी सैंकड़ों आवेदक ऐसे आ रहे हैं जो इन्ही पाठ्यक्रमों में दाखिला लेना चाहते हैं। विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए उन्होंने प्राचार्य से सीट बढ़वाने का आग्रह किया है। जल्द ही उक्त पाठ्यक्रमों में सीटें बढ़वाने का फैसला लिया जा सकता है।




बॉक्स

आरक्षित श्रेणी की कुछ सीटें रिक्त



नोडल अधिकारी पंकज चौधरी ने बताया कि कॉलेजों में आरक्षित श्रेणी की कुछ सीटें रिक्त हैं लेकिन रिक्त सीटों पर संबंधित वर्ग के छात्रों को ही दाखिला दिया जा सकता है। नॉन-मेडिकल को छोड़कर लगभग सभी पाठ्यक्रमों में सामान्य वर्ग की सभी सीटों पर दाखिला हो चुका है।








----



वर्जन-

कॉलेजों में नए आवेदकों के लिए ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी 24 जुलाई तक ओपन काउंसलिंग में भाग लेकर दाखिला ले सकते हैं। कॉलेज में अधिकतर सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। हेल्प डेस्क द्वारा विद्यार्थियों की सहायता की जा रही है।

- डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य पीजी महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed