फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Candidate will be identified through QR code

Panipat News: क्यूआर कोड से होगी परीक्षार्थी की पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Candidate will be identified through QR code
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मंगलवार से शुरू हो रही परीक्षाओं में नकल व फर्जीवाड़े को रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने कड़े प्रबंध किए हैं। इस बार परीक्षार्थी की पहचान क्यू-आर कोड से होगी। जिससे फर्जी परीक्षार्थियों पर शिकंजा कसा जा सकेगा।
विज्ञापन

शिक्षा अधिकारियों के अनुसार प्रवेश-पत्र पर क्यू-आर कोड व विशेष सुरक्षा फीचर लगाए गए हैं। ऑबजरवर क्यू-आर कोड को स्कैन कर परीक्षार्थी की फोटो व विवरणों की जांच कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त इस बार शिक्षा बोर्ड द्वारा अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए प्रत्येक प्रश्र-पत्र पर एक विशेष क्यूआर कोड लगाया गया है जिससे परीक्षाओं के दौरान होने वाली किसी भी प्रकार की अनियमितताओं पर लगाम लगाई जा सकेगी। यदि किसी परीक्षा केंद्र पर नकल में संलिप्तता पाई जाती है तो बोर्ड नियमानुसार विद्यालय पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, बाह्य हस्तक्षेप की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा धारा-144 लागू की है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार 27 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए जिले में 73 केंद्र बनाए गए हैं जहां दोनों कक्षाओं के 27 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें दसवीं के करीब 15, 447 तथा 12वीं के करीब 11,725 विद्यार्थी शामिल हैं। परीक्षा दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक होगी। वहीं, वार्षिक परीक्षाओं के सफल आयोजन को लेकर बोर्ड अधीक्षक ने अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स


परीक्षा केंद्रों पर तैयार किया सीटिंग प्लान का खाका
बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने से एक दिन पहले सोमवार को परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के सीटिंग प्लान का खाका तैयार किया गया। केंद्रों पर कमरों में परीक्षार्थियों की संख्या व अनुक्रमांक के अनुसार सेटिंग करते हुए इसको प्रारूप तैयार किया गया। योजनानुसार हर केंद्र में दो कमरे परीक्षकों के होंगे। कमरों में परीक्षा सामग्री रखी गई। सीटिंग प्लान का खाका तैयार करने के लिए केंद्रों को सुबह साढ़े नौ बजे खोल दिया गया था जहां अधिकारियों ने परीक्षकों संग जायजा लेते हुए जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिए।

बॉक्स


प्रवेश-पत्र के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं
परीक्षा केंद्र में प्रवेश-पत्र एवं मूल पहचान-पत्र के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए सभी विद्यालय मुखिया व स्वयंपाठी परीक्षार्थियों को बोर्ड वेबसाइट पर दिए लिंक के माध्यम से प्रवेश-पत्र का रंगीन प्रिंट आउट ए-4 साइज पेपर पर निकालने के निर्देश भी दिए हैं। परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान मोबाईल, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच आदि का प्रयोग वर्जित होगा।



--------


वर्जन-
हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। सभी 73 केंद्रों पर परीक्षा के आयोजन की पूरी तैयारी है। परीक्षा के आयोजन नकल रहित होगा जिसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
- कुलदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed