फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cancer unit inaugurated but treatment will not be available yet

Panipat News: कैंसर यूनिट का उद्घाटन पर अभी नहीं मिलेगा इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Cancer unit inaugurated but treatment will not be available yet
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में सात दिन बाद कैंसर यूनिट का सीएम ने किया विधिवत उद्घाटन किया। बुधवार को सीएम नायब सैनी, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डे केयर कैंसर यूनिट का उद्घाटन किया। वीरवार को झज्जर एम्स से टीम यूनिट का निरीक्षण करेगी उसके बाद ही जिले में कीमोथेरेपी शुरू होगी इसके लिए बुधवार को अस्पताल में पांच तरह की कीमोथेरेपी की 100 से अधिक यूनिट पहुंची हैं।
विज्ञापन

डे केयर कैंसर यूनिट को एक सप्ताह बाद फिर से उद्घाटन की जरूरत पड़ी क्योंकि पहले कैंसर यूनिट का आपातकालीन वार्ड के पीछे बनाया गया था। लेकिन वहां पर छह बेड, मशीनें और आवश्यकता के उपकरण रखने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं था इसलिए अब कैंसर यूनिट को आईसीयू वार्ड के सामने सुकून केंद्र के पास बनाया गया है इसमें रजिस्ट्रेशन काउंटर अलग से बनाया गया है उसके सामने ही छह बेड की कैंसर यूनिट बनाई है। कैंसर यूनिट के नोडल अधिकारी डॉ. विशाल कौशिक ने बताया कि बुधवार को सीएम नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यूनिट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वास्थ्य निदेशक भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से उपस्थित रहे और सीएमओ डॉ. विजय मलिक, पीएमओ डॉ. श्यामलाल भी अस्पताल में उपस्थित रहे। अस्पताल में पांच तरह की कीमोथेरेपी की 100 से अधिक यूनिट पहुंच चुकी हैं। अब वीरवार को झज्जर एम्स से कैंसर यूनिट का निरीक्षण करने के लिए टीम सुबह 11:30 बजे अस्पताल पहुंचेगी और निरीक्षण के बाद ही झज्जर से प्राथमिक जांच के बाद जिले के कैंसर मरीजों को अस्पताल भेजा जाएगा और जिला नागरिक अस्पताल में दूसरी व तीसरी स्टेज की मरीजों की कीमोथेरेपी की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डे केयर कैंसर यूनिट का सीएम और स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया। कैंसर मरीजों को अब अस्पताल में कीमोथेरेपी की सुविधा मिल पाएगी इसके लिए प्रशिक्षित चिकित्सक व स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई है। अस्पताल में कीमोथेरेपी की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था हो चुकी है।
- डॉ. विजय मलिक, सीएमओ पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed