फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Camps will be held from Monday to Wednesday to correct errors in PPP

Panipat News: पीपीपी में त्रुटियां ठीक करने के लिए कैंप सोमवार से बुधवार तक लगेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Camps will be held from Monday to Wednesday to correct errors in PPP
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। परिवार पहचान पत्र में त्रुटि ठीक कराने को लेकर चक्कर काट रहे लाेगों के लिए राहतभरा समाचार है। अब उनके गांव व वार्ड में ही त्रुटियां ठीक करने के कैंप लगाए जाएंगे। प्रशासन ने इसको लेकर सोमवार से बुधवार को गांव व वार्ड स्तर पर कैंप लगाने का फैसला लिया है। अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने बताया कि परिवार पहचान-पत्र से संबंधित त्रुटियां व अन्य जानकारी के लिए जिले के हर गांव व वार्ड में कैंप लगाए जाएंगे। कैंप में परिवार पहचान पत्रों से संबंधित समस्याओं को मौके पर ही निदान किया जाएगा। 26 से 28 जून को कैंपों का समय प्रात: 10 से सायं चार बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ परिवार पहचान पत्र के माध्यम से दिया जा रहा है। प्राय: देखने में आया है कि परिवार पहचान पत्र में छोटी-छोटी कमियों के कारण कई बार पात्र व्यक्ति सरकार की योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। कैंपों के माध्यम से आमजन के द्वार पर ही उनके परिवार पहचान पत्रों से संबंधित त्रुटियों को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed