फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Campaign launched to identify pneumonia

Panipat News: निमोनिया की पहचान के लिए शुरू हुआ अभियान

Thu, 13 Nov 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 13 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Campaign launched to identify pneumonia
यमुनानगर। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सांस कार्यक्रम के तहत हर सांस मायने रखती है थीम पर विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत बुधवार से की गई। यह अभियान 28 फरवरी 2026 तक चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान जिले की सभी आशा वर्कर सभी पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में निमोनिया के लक्षणों की जांच करेंगी तथा लोगों को इसके बचाव, पहचान और उपचार के बारे में जानकारी एवं जागरूकता देंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि सर्दी में निमोनिया के मामले अधिक बढ़ जाते हैं, इसलिए आवश्यक है कि समय रहते इसके लक्षणों की पहचान की जाए और बच्चों का उपचार कराया जाए। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य बच्चों और बुजुर्गों में बढ़ रहे निमोनिया के मामलों को कम करना और लोगों को जागरूक बनाना है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पुनीत कालरा ने बताया कि निमोनिया से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका समय पर टीकाकरण है। बच्चे को जन्म के बाद निर्धारित समय पर दी जाने वाली पीसीवी वैक्सीन निमोनिया से सबसे मजबूत सुरक्षा प्रदान करती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed