फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Called customer care by taking number from Google, got cheated

गूगल से नंबर लेकर कस्टमर केयर को किया कॉल, ठगे गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Called customer care by taking number from Google, got cheated
गूगल से कस्टमर केयर का नंबर लेकर कॉल करना पानीपत जेल के डीएसपी और एक अन्य युवक को महंगा पड़ गया। ऑनलाइन भुगतान अटकने पर गूगल से कंस्टमर केयर का नंबर लेकर कॉल किया। जहां कॉल लगी। उसने दोनों को कई लाख का चूना लगा दिया। असल में ये जल्दबाजी का नतीजा रहा, कई बार यूपीआई से भुगतान अटक जाता है। इस पर लोग हड़बड़ाहट में यूपीआई के एप में मौजूद कस्टमर केयर के नंबर पर संपर्क करने के बजाए गूगल पर मौजूद फर्जी नंबर के चक्कर में पड़ जाते हैं और ठगी के शिकार बन जाते हैं।
विज्ञापन

ठगी-1
आठ मरला कॉलोनी निवासी अनिल चुघ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी ताज ऑटो स्टोर के नाम से सेक्टर-12 मोड़ पर दुकान है। उसकी दुकान पर एक ग्राहक आया। जिसने उससे सामान लेकर 2280 रुपये फोन पे ऐप से ट्रांसफर कर दिए और चला गया। कुछ देर बाद तक भी उसके फोन पे अकाउंट पर रुपयों से संबंधित मैसेज नहीं आया तो उसने कंफर्म करने के लिए गूगल से फोन-पे का कस्टमर केयर नंबर निकाला और कॉल किया, लेकिन वह डिस्कनेक्ट हो गया। कुछ समय बाद उसके फोन पर दूसरे नंबर से कॉल आया। उसने अपनी समस्या बताई तो उसने खाते के बारे में उससे जानकारी मांगी। इसके बाद आरोपी ने एक लिंक भेजा, जिस पर क्लिक करते ही उसके खाते से 1.20 लाख रुपये निकल गए। आरोपी ने दोबारा कॉल की और इस बार पेमेंट रिफंड करने का झांसा दिया, लेकिन आरोपी ने इस बार 14 हजार रुपये उसके खाते से निकाल लिए।
विज्ञापन

ठगी-2
जेल के उप अधीक्षक जोगिंद्र देशवाल ने बताया कि दो नवंबर को वह अपने कार्यालय में बैठे थे, इस दौरान अपने मित्र को रुपये ट्रांसफर किए थे, लेकिन वह भुगतान दोस्त के पास नहीं पहुंचा। उन्होंने ऑनलाइन गूगल से एसबीआई टोल फ्री कस्टमर केयर नंबर निकाला और कॉल की। सामने वाले युवक ने उनसे फोन में एक एप इंस्टॉल कराई और उससे खाते और डेबिट कार्ड की जानकारी ली। जानकारी देते ही मात्र तीन मिनट मेें उसके खाते से 14,247.80, 14,688.21 और 14,688.21 रुपये निकल गए। उन्होंने ठगी की आशंका होने पर एमएचए की साइट पर ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई। रुपये नहीं आने के बाद उन्होंने थाने में जाकर शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन बातों का रखे ध्यान-
- रुपये ट्रांसफर के दौरान अटकने पर हड़बड़ाएं नहीं, कुछ समय पर या तो ट्रांजेक्शन पूरा हो जाएगा या आपकी रकम खुद ब खुद वापस आ जाएगी
- इंतजार करने पर भी समस्या हल नहीं हो तो गूगल सर्च में दिख रहे कस्टमर केयर का नंबर लेने से बचे, कस्टमर केयर के सही नंबर के लिए या तो पेमेंट एप में दिए गए कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क या करें या फिर अधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर

- किसी अनजान व्यक्ति को अपने खाते से संबंधित जानकारी न दें, कस्टमर आईडी, यूजर पासवर्ड, ओटीपी, जन्मतिथि जैसी को भी व्यक्तिगत जानकारी नहीं दें
- मोबाइल पर आए अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, यह लिंक आपका खाता खाली कर सकता है, अगर कोई भुगतान करना है तो एप पर जाकर ही करेंगे, लिंक पर क्लिक करके नहीं
- किसी के कहने पर रिपोर्ट एप्लीकेशन डाउनलोड नहीं करें। इससे अपके फोन को ठग ऑपरेट करने लगेगा और आप ठगी का शिकार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed