फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Called as nephew, defrauded farmer of Rs 1.5 lakh

Panipat News: भांजा बनकर की कॉल, किसान से ठगे डेढ़ लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Called as nephew, defrauded farmer of Rs 1.5 lakh
इसराना। मांडी गांव के एक किसान से ठगों ने उसका भांजा बनकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर ली। ठग ने किसान को फोन कर कहा था कि वह कनाडा से बात कर रहा है। किसान उसकी बातों में आ गया और उसके कहने पर ठग के बैंक खाते में डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठगी का पता चलने पर शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मांडी गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसके पास 21 अक्तूबर को एक फोन आया था। सामने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह कनाडा से उसका भांजा नवीन बात कर रहा है। वह उसके खाते में आठ लाख रुपये ट्रांसफर कर रहा है। यह उसे एक-दो दिन में मिल जाएंगे। किसान ने ठग के मांगने पर एक चेक भेज दिया। उसने उसको फिर फोन कर कहा कि उसके खाते में तीन लाख रुपये ट्रांसफर कर दें। उसके खाते में आठ लाख रुपये आएंगे उसमें से वह तीन लाख रुपये अपने पास रख लें। उसने उसे कहा कि उसके पास तीन लाख रुपये नहीं है। वह डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर कर देगा। किसान ने उसके बताए खाते में डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस बारे में अपने बेटे को पूरी बात बताई। फिर उसने कनाडा में अपने भांजे नवीन को फोन किया। नवीन ने उसे बताया कि उसने किसी को इस तरह का फोन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed