फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Call for upliftment of the needy from the well-off families in the celebration of Maharishi Valmiki Jayanti

Panipat News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर समारोह में समर्थ परिवारों से जरूरतमंदों के उत्थान का आह्वान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Call for upliftment of the needy from the well-off families in the celebration of Maharishi Valmiki Jayanti
महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक: प्रमोद विज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिला सचिवालय के सभागार में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि पानीपत शहरी विधायक प्रमोद कुमार विज ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित कालजयी महाकाव्य रामायण मानवता, करुणा, सत्य और समरसता का संदेश देता है। यह आज के समय में भी अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि रामायण हमें सिखाती है कि समाज के समर्थ और समृद्ध परिवारों को आगे आकर गरीब और शोषित वर्ग का हाथ थामना चाहिए। वंचितों को मुख्यधारा में लाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं, तभी महर्षि वाल्मीकि के सम्मान व समानता के सपनों को साकार किया जा सकता है।
विज्ञापन

विधायक विज ने वाल्मीकि समाज के योगदान की सराहना की और कहा कि स्वच्छता, सेवा और समर्पण इस समाज की पहचान है। उन्होंने बताया कि पानीपत में समाज के विभिन्न कार्यों के लिए 32 भवनों का निर्माण कराया गया है। राज्य सरकार संत महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना के जरिये महापुरुषों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जल्द ही समरसता विरासत केंद्र स्थापित करने की बात कही। भाजपा नेता प्राण रत्नाकर ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि को एक महान शिक्षक बताया गया है। उन्होंने लव-कुश को नैतिक शिक्षा, शौर्य और विनम्रता के संस्मरण दिए हैं।

इस मौके पर समालखा के एसडीएम अमित कुमार, डीआईपीआरओ सुनील बसताड़ा, जिला कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिल्लोड, निगम पार्षद रॉकी गहलोत, अनिल मदान, जिला विजिलेंस कमेटी सदस्य सतप्रकाश वैद्य, गोविंदा लाहौट और धीरज उग्राखेड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed