फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Caesarean delivery started in Dadlana's CHC

Panipat News: ददलाना की सीएचसी में सिजेरियन डिलीवरी शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 03:46 AM IST
विज्ञापन
Caesarean delivery started in Dadlana's CHC
पानीपत। जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर स्थित ददलाना सीएचसी पर सिजेरियन डिलीवरी शुरू कर दी है। इससे ददलाना और आसपास के इस गांवाें की गर्भवतियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

साथ ही जिला नागरिक अस्पताल का काम कम होगा। यहां ऑन कॉल चिकित्सकों की टीम पहुंचेगी और डिलीवरी कराएगी। पिछले महीने खोतपुरा गांव की सीएचसी पर सिजेरियन डिलीवरी शुरू कराई। अब ददलाना में सिजेरियन डिलीवरी शुरू करने के बाद प्रसूता का इंतजार है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में गर्भवतियों का रेफरल एक प्रतिशत से भी कम है। पहले जिला नागरिक अस्पताल में जिले की सभी सिजेरियन डिलीवरी होती थी जिससे अस्पताल में कार्यभार ज्यादा रहता था। समालखा, खोतपुरा में सिजेरियन डिलीवरी होने से गर्भवतियों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे जिला नागरिक अस्पताल का कार्यभार भी कम हुआ है। अब ददलाना में सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था की है। अब मरीज का इंतजार है। मरीज आते ही उसी दिन ददलाना में सिजेरियन डिलीवरी शुरू हो जाएगी। ददलाना जिला नागरिक अस्पताल से 10 किलोमीटर की दूरी पर है। गर्भवतियों को डिलीवरी के लिए यहां तक की दौड़ लगानी पड़ती है। वहीं पर सुविधा मिलने से गर्भवतियों को यहां तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इससे आस-पास के कई गांवों को गर्भवतियों को लाभ मिलेगा।

ददलाना सीएचसी में ओटी, जरूरत का सभी सामान, मशीनों की व्यवस्था की जा चुकी है। टीम द्वारा सिजेरियन डिलीवरी के लिए निरीक्षण व सैंपल भी लिए जा चुके हैं। जिनकी रिपोर्ट सही आई है। अब मरीज आते ही सिजेरियन डिलीवरी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed